सोजत। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भजन संध्या, आकर्षक झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
माली सैनी युवा विकास समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को जैतारणिया गेट के बाहर स्थित माली समाज भवन में ‘एक शाम कृष्ण कन्हैया के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन गायक गजेंद्र अजमेरा एंड पार्टी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुति देंगे,और कार्यक्रम का मंच संचालन ओम आचार्य करेंगे।
आयोजन की तैयारियों में राजेंद्र तंवर, मुन्नालाल तंवर, भगवान तंवर, प्रकाश मेवाड़ा, नरपत तंवर(nts), धनाराम गहलोत, गौरीशंकर सांखला, सुरेश सांखला और पुखराज टांक सहित अनेक समाजबंधु जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वही सैनिक क्षत्रिय मालियान नवयुवक मंडल की ओर से मालियों की हवेली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी। पूर्व पार्षद राजेश सांखला ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर समाजबंधुओं में खासा उत्साह है और आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर होने वाले इन धार्मिक आयोजनों से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आएगा।


