in

सोजत सेवा मण्डल कि प्रेरणा : मरणोपरांत नेत्रदान से अमर हुए श्री नरपतराज मुणोत, दो जरूरतमंदों की जिंदगी में रोशन होगी नई उम्मीद।

सोजत। स्थानीय सोजत सेवा मंडल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत एवं ताराचंद टांक के अथक प्रयासों से एक प्रेरणादायी नेत्रदान का कार्य संपन्न हुआ। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, चेप्टर पाली के सहयोग से मुणोतों का बास निवासी स्वर्गीय नरपतराज मुणोत के मरणोपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान का अनुकरणीय निर्णय लिया।

दिवंगत नरपतराज मुणोत के भाइयों लखपतराज मुणोत एवं दलपतराज मुणोत की आपसी सहमति के बाद नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नेत्र टेक्नीशियन रईस खान ने दिवंगत के दोनों नेत्र सुरक्षित रूप से प्राप्त किए। इसके पश्चात आई बैंक चेप्टर पाली के केवलचंद कवाड़, भंवरलाल सेमलानी, महेंद्र मेहता एवं हेमंत चोपड़ा के माध्यम से नेत्रों को जयपुर भिजवाया गया।

इन नेत्रों से दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई रोशनी आने की उम्मीद है। परिवार द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान का यह प्रेरणादायी निर्णय स्वर्गीय नरपतराज मुणोत की स्मृति को हमेशा के लिए अमर कर गया। उनका नेत्रदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है और परिवार के साथ ही सोजत सेवा मंडल का नाम भी गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर सोजत सेवा मंडल के उपाध्यक्ष देवीलाल सांखला, हरिनारायण पाराशर, संजय संचेती, राजेश भंडारी एवं महावीर श्रीश्रीमाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर “एक शाम कृष्ण कन्हैया के नाम” होगी भजन संध्या,मालियो कि हवेली सजेगी मनमोहक झांकियां।

सोजत:वार्ड संख्या 8 की भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।