in

सोजत:वार्ड संख्या 8 की भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

हर मतदाता तक पहुंचे कार्यकर्ता, मोदी के विजन और सरकार की योजनाओं के साथ मांगें वोट : अर्जुनराम राजपुरोहित।

सोजत। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर पालिका वार्ड संख्या 8 की भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद मार्ग पर नगर पालिका प्रभारी एवं सिरोही जिला पूर्व प्रमुख अर्जुनराम राजपुरोहित ने किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अर्जुनराम राजपुरोहित ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वार्ड के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन, राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभार्थियों की चर्चा करते हुए विनम्रतापूर्वक भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वार्ड का एक भी मतदाता संपर्क से वंचित नहीं रहे।

सह प्रभारी भंवरलाल सेणचा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी की विजय का मार्ग प्रशस्त करें। वहीं श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता व्यास ने कहा कि सभी महिलाएं एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर निधि ओझा के साथ वार्ड में जनसंपर्क करेंगे और उनके समर्थन में मतदान की अपील करेंगे। इस दौरान मदन मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी निधि प्रफुल्ल ओझा ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिला तो वे वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगी।

कार्यक्रम में प्रभारी एवं सह प्रभारी का साफा पहनाकर तथा भाजपा प्रत्याशी निधि ओझा को उपरना पहनाकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर जगदीश व्यास, सुरेश ओझा, पारस सोनी, दिनेश भटनागर, राकेश भटनागर, मुकेश ओझा, प्रकाश सोनी, अजय जोशी, भद्रेश भटनागर, धीरेन्द्र व्यास, चंद्रप्रकाश सोनी, राहुल ओझा, धर्मेंद्र व्यास, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र कौशिक, आरती व्यास, सीमा, राज गुप्ता, गुणवती मेहता, अनिता श्रीवास्तव, नीलम व्यास, वंदना, आशा सोनी, कोकीला ओझा, संतोष सोनी, रेखा सोनी, मंजू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी, सह प्रभारी, भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत सेवा मण्डल कि प्रेरणा : मरणोपरांत नेत्रदान से अमर हुए श्री नरपतराज मुणोत, दो जरूरतमंदों की जिंदगी में रोशन होगी नई उम्मीद।

सोजत: वार्ड 34 में श्रीमती किर्ती तंवर का जोरदार जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन।