सोजत। श्री गोपाल गौशाला सुरायता में गो ऋषि संत श्री नारायण दास जी महाराज व बाल संत श्री हिमताराम जी महाराज की पावन सन्निधि में तथा पाली जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मी नारायण जी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में *गो कृपा महोत्सव* का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमान निहालचंद जी अरोड़ा (जिला सत्र न्यायाधीश पाली), सानुज जी कुलश्रेष्ठ, प्रवीण जी चौधरी, डॉ. चक्रधारी गौतम व धेनु रत्न हरनारायण जी सोनी की गरिमामय उपस्थिति में गो हित विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सभी गो भक्तों ने गो पूजन कर लापसी का भोग लगाया, गौशाला भ्रमण किया और गोवंश की सेवा व्यवस्थाएं देखकर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधीश महोदय ने कहा कि *“गौ सेवा में भाव सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, गाय हमारे जीवन के हर पहलू में है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गो सेवा अवश्य करनी चाहिए।”*
न्यायाधीश श्री निहालचंद जी अरोड़ा ने गाय के साथ रहने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गो चिकित्सा से कई गंभीर रोगों का उपचार संभव है।
अन्य अतिथियों—सानुज कुलश्रेष्ठ, प्रवीण चौधरी, डॉ. गौतम, हरनारायण जी सोनी ने भी अपने विचार रखे।
श्रीमान ओमप्रकाश जी लड्ढा ने कहा कि जब विदेशी हमारी संस्कृति के श्रेष्ठ आचरणों को अपनाते हैं, तब हमें भी उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
इस अवसर पर गौशाला में निर्मित *योग स्थल* का उद्घाटन *खेल संकुल योग सेंटर ग्रुप* द्वारा किया गया और गांव की प्राकृतिक हवा में योग साधना का संकल्प लिया गया।
*पंचेश्वर महादेव महिला मंडल* ने भजनों के माध्यम से गौ महिमा का गुणगान किया।
कार्यक्रम में डॉ. गौतम, डॉ. पंकज मूंदड़ा, दिनेश जी केला और सोनिया जी लाहोटी का सम्मान किया गया।
संचालन डॉ. आशा जी मूंदड़ा ने किया।
अंत में *गो ऋषि संत श्री नारायण दास जी महाराज* ने गो सेवा की अनिवार्यता पर प्रवचन देकर सभी को आशीर्वाद दिया और गो सेवा के संकल्प के साथ महोत्सव का समापन हुआ।


