पाली जिला मुख्यालय पर सोजत रोड़ स्थित बापू नगर क्रबिस्तान भूमी
का मामला जो न्यायालय में विचाराधीन चल है। जहां पर आज बनारस निवासी विजय नामक युवक द्वारा अवैध जूस सेंटर लगाकर
अतिक्रमण किया जा रहा था।यह सुचना वक्फ़ बोर्ड कमेटी पाली चैयरमेन हाजी मोहम्मद सलीम एम डी को मिलते ही वक्फ़ कमेटी पाली के सैक्रेटरी बाबू भाई मोयल व वक्फ़ सदस्य
मोहम्मद साबीर जोया व पार्षद मोहसिन खत्री व पार्षद शहजाद शेख ओर समाजसेवी आरिफ़ नवीन व मोहसिन बागवान प्रतिनिधि मंडल ने पाली SDM विमलेन्द्र सिंह राणावत से फोन पर सुचना देने पर SDM ने कोतवाली पुलिस
के अधिकारी भंवर ढांका को मय जाब्ता मौके पर भेजकर अवैध अतिक्रर्मी को पांबद कर मौके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जहां पर मौके पर आम जनता की भीड़ इकट्ठी हो गई।
ओर एक बार वक्फ़ कमेटी ओर अतिक्रर्मीयों के बीच बहस से माहोल गरमा गया लेकिन मौके पर पुलिस प्रशासन ने बीच में समझाइश कर शांति पूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटवाया गया। ज्ञात रहे इस बापू नगर क्रबिस्तान की भूमी का पूर्व में फैसला वक्फ कमेटी के पक्ष में हो चुका था।
लेकिन स्थानीय बाबू नगर विस्तार मंडल ने उक्त फैसले के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करवा कर पुनः सुनवाई की मांग की गई थी।जो जयपुर ट्बनलकोर्ट में चल रही है।ओर यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। *RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी****

