in

पाली में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता की मिसाल: रैली, रक्तदान, स्क्रीनिंग और संगोष्ठी का आयोजन।

पाली। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को पाली शहर सहित जिलेभर में आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई, रक्तदान शिविर लगाया गया तथा स्क्रीनिंग कैंप और विशेषज्ञों की संगोष्ठी आयोजित कर कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

बांगड़ हॉस्पिटल से निकली जागरूकता रैली को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि रैली में स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर बांगड़ हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आर.के. बिश्नोई, कैंसर सेल प्रभारी डॉ. विकास जैन, डॉ. लक्ष्मण सोनी, डॉ. गौरव कटारिया सहित अनेक चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।

स्क्रीनिंग कैंप में हुई जांच

विश्व कैंसर दिवस पर बांगड़ हॉस्पिटल के एनसीडी सेल में ओपीडी समय के दौरान स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें डॉ. विकास जैन द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श व उपचार दिया गया। कैंप में नर्सिंग ऑफिसर सुमन वैष्णव एवं इंद्रा बावल का सहयोग रहा।

रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह

बांगड़ हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मांगीलाल सीरवी ने रक्तदान के महत्व और इसके सामाजिक लाभों की जानकारी दी।

विशेषज्ञों की संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

बांगड़ हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में भारतीय जैन संघटना पाली चैप्टर की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई।

इसमें मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलीप सिंह, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आर.के. बिश्नोई एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल के. सैनी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. गौरव कटारिया, डॉ. शारदा तोषनीवाल, डॉ. नुरैन मिर्जा, डॉ. लक्ष्मण सोनी, डॉ. रविंद्रपाल सिंह एवं डॉ. रामनिवास कुमावत ने कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है।

स्वस्थ जीवनशैली से कैंसर रहेगा दूर’

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने कहा कि कैंसर से घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर जांच, सही उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से तंबाकू व नशीले पदार्थों से दूरी बनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

कार्यक्रम में दीपमाला सिंघवी, प्रियंका चौपड़ा, अल्का जैन, सनी जैन, राजू भाई मेडतिया, मूलचंद संकलेचा, नेमीचंद अखावत, रिंकू लसोड़, सपना छाजेड़, मीरा लसोड़, मुमुक्षु कोठारी, जितेन्द्र नाहटा, प्रमोद भंसाली, खुशबू भंसाली, सुषमा बोहरा, बसंत सोनी मंडिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा को सौंपी पाली NSUI जिलाध्यक्ष की कमान

कोर्ट में विचाराधीन बापू नगर क्रबिस्तान भूमी से पुलिस जाब्ता बुलाकर हटवाया अवैध अतिक्रमण पुलिस ने अतिक्रर्मी को किया पांबद