पाली जिला मुख्यालय पर आज इन्द्रां कालोनी स्थित जमाल जी बागवान के निवास
पर सुगरा बानो ने अपनी जिंदगी के 125साल हंसी खुशी गुज़ारने के बाद राहे हक में रूह परवाज़ करने की ख़बर ने बागवान समाज सहित पाली के मुस्लिम समाज को ग़म में डुबो दिया।
सुगरा बानो नागौर जिले के नावां कुचामनसिटी में पैदा हुई ओर अपनी 125साला लम्बी उम्र में क ई दौर देखें। पूर्व में जब सुगरा बानो अपनी बेटी से मिलने जयपुर ग ई तब पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने
भी सुगरा बानो से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया था।ओर सुगरा बानो की लम्बी उम्र को देखते हुए क ई नेता व मंत्री भी मुलाकात कर ताज्जुब कर चुके हैं।इनके 125साल की खुशहाल जिदगी का राज पुछने पर सुगरा नानी ने बताया कि अल्लाह की नेक हिदायत ओर इबादत व सादा भोजन ओर खुशमिजाज जिंदगी
इंसान को लम्बी उम्र जीने का एक मात्र कारण है।आज के दौर में जहां चारों तरफ़ दुषित हवा ओर परायवर्रण में लोगों की औसत उम्र 60वर्ष के करीब है वही सुगरा बानों जेसी शख्शियत के 125 साल जीवन जीने पर हर शख्स ताज्जुब कर रहा है खासकर युवा वर्ग
में इनकी लम्बी उम्र घर। चर्चा का विषय बनी हुई है।सुगरा बानो का पार्थिव शरीर/ जनाजा इंन्द्रा कालोनी कब्रिस्तान में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दफ़नाया गया। जहां पर बागवान समाज सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआएं खैर कर मग्फिरत की दुआएं की।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*******–
