in

बगड़ी नगर के आई माताजी मंदिर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र ने लगाया जागरूकता शिविर ।

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर, पाली 12 अक्टूबर 2026 को महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना बगड़ी नगर, संचालक संस्था संस्कार शिक्षण संस्थान पाली के तत्वावधान में सोमवार को आई माताजी मंदिर, बगड़ी नगर में महिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विधिक परामर्शदाता *दुर्गा सेन* एवं सामाजिक परामर्शदाता गुणवंती पंवार ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

काउंसलर्स ने बताया कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना या छेड़छाड़ होने पर महिलाएं तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर *181*, चाइल्ड हेल्पलाइन *1098* और आपातकालीन नंबर *112* पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को मतदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर बगड़ी नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। अंत में सभी महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार की जानकारी से उन्हें अपने अधिकारों को समझने में काफी मदद मिली है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में 51वें वर्ष में प्रवेश करेगी रामलीला, मंगलवार रात 8:30 बजे होगा भव्य शुभारंभ

सोजत: समाजसेवी महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आज।