सोजत। समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी समाजसेवी एवं भामाशाह महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर आज मंगलवार, 13 अक्टूबर को टीम महेंद्र राठौड़ के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मरीजों को फल वितरण कर सेवा एवं सहयोग का संदेश भी दिया जाएगा।
आयोजन के तहत राजकीय चिकित्सालय, सोजत के ट्रॉमा सेंटर के पास सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्य शिविर की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना तथा जन्मदिवस को मानव सेवा के कार्यों के माध्यम से यादगार बनाना है।
युवाओं से रक्तदान की अपील…
आयोजकों ने आमजन एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।
शिविर एवं सेवा गतिविधियों की तैयारियों में गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, दिनेश आसेरी, जीतू महाराज, मदन सिंह जोधा, बालकिशन उणेचा, मोहित मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, गणपत चौहान, हितेश नाथ, बुधाराम पनुसा, दीपक परिहार, राहुल मेवाड़ा, चम्पालाल खोरवाल, हेमंत नाथ, महेश पुरुषवाणी, चेतन मेवाड़ा सहित टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


