in

पाली में 51वें वर्ष में प्रवेश करेगी रामलीला, मंगलवार रात 8:30 बजे होगा भव्य शुभारंभ

पाली। दशहरा पर्व के पावन अवसर पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान में मंचित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला इस वर्ष अपने 51वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है।

कमेटी के प्रवक्ता पवन पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला का शुभारंभ मंगलवार रात 8:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के मंत्री एवं कमेटी अध्यक्ष परमेश्वर जोशी सहित अन्य पदाधिकारी संयुक्त रूप से पर्दा उठाकर रामलीला का श्रीगणेश करेंगे।

शुभारंभ के इस पावन अवसर पर सचिव हीरालाल व्यास, कोषाध्यक्ष मांगू सिंह दुदावत, निर्देशक हरिचरण वैष्णव, सह निर्देशक गणेश परिहार, तकनीकी निर्देशक जीवराज चौहान, देवीलाल पंवार, रोहित शर्मा और मुरली मनोहर बोड़ा सहित सभी कलाकार और पदाधिकारी उपस्थित रहकर रामायण की पूजा-अर्चना करेंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: 11वीं शरीफ पर गौसे आजम की नियाज, 200 किलो दूध की खीर अकीदतमंदों में की तकसीम।

बगड़ी नगर के आई माताजी मंदिर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र ने लगाया जागरूकता शिविर ।