पाली, 11 अक्टूबर। श्री रामलीला कमेटी एवं नगर निगम पाली के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा पर्व के अवसर पर नौ दिवसीय 51वीं श्री रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला की तैयारियों के तहत विधि-विधान एवं ढोल-ताशों के साथ कमेटी अध्यक्ष द्वारा मंच पूजन किया गया। इसके साथ ही मंच निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया।
श्री रामलीला कमेटी के प्रवक्ता पवन पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष पाली में 51वीं श्री रामलीला का आयोजन 13 अक्टूबर से होगा। रामलीला के मंचन को लेकर पिछले 26 दिनों से रामदेव रोड स्थित कुम्हारों का बास, श्री दयानन्द बगेची में स्थानीय कलाकारों द्वारा नियमित पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकारों के अथक प्रयासों और समर्पण से पाली में आज भी रामलीला की परंपरा जीवंत है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र एवं आदर्शों का सजीव चित्रण किया जाएगा। नौ दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मंच पूजन में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
मंच पूजन के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी, उपाध्यक्ष एम एम बोड़ा, , सचिव हिरालाल व्यास, कोषाध्यक्ष मांगु सिंह दुदावत,निर्देशक हरिचरण वैष्णव, सह-निर्देशक गणेश परिहार, घनश्याम भाटी,जीवराज चौहान, हरिश चावला, रोहित शर्मा, अंकित रांकावत, मांगीलाल तंवर, जगदीश, कंचन दासानी, रूपाली जोशी, जया जोशी, अंजली भाटी, बुधाराम, विक्रम बंजारा, सहित कमेटी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

