पाली। जश्ने गोसुलवरा के मुबारक अवसर पर आशापुरा नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास ‘आशिक-ए-हुजूर मुजाहिद मिल्लत कमेटी’ की ओर से भव्य लंगर-ए-आम (तबर्रुक व प्रसादी) के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह परंपरा पिछले 7 वर्षों से लगातार अटूट रूप से निभाई जा रही है। इस वर्ष भी 8वें वर्ष में प्रवेश करते हुए समाजजन और युवाओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह और उमंग देखी जा रही है।
असर की नमाज के बाद वितरित होगा तबर्रुक:
आयोजकों के अनुसार लंगर-ए-आम का यह प्रोग्राम सायं 5:30 बजे असर की नमाज के बाद शुरू होगा। इस कार्यक्रम में शहरभर से बड़ी संख्या में मोमिन शरीक होकर खिदमत और तबर्रुक हासिल करेंगे।
आयोजन समिति एवं युवा संगठन मुस्तैद:
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से सफल बनाने के लिए आयोजक टीम और युवा संगठन पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं।
आयोजन में मुख्य रूप से: आरिफ हबीबी, सद्दीक शेख, उस्मान चौहान, सद्दाम सामरिया, यासीन भाटी, अकरम गौरी, जाहिद गौरी, पार्षद इमरान खिलजी, पूर्व पार्षद अनवर भाटी, समीर मोयल, तैय्यब अली भाटी, शाहरुख खोखर, सलीम भाई हबीबी, अफजल भाई (जापान फेल्ट), फिरोज शेट्टी, राजू अंसारी, हाफिज शाहिल साहब, इफ्तेख़ार आलम साहब, नासिर हबीबी, जावेद भाटी, मोहम्मद कैफ, शाहरुख भमसा, मोहम्मद असलम तंवर एवं समस्त युवा संगठन के साथी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कमेटी ने शहर के सभी मोमिनों से तादाद में पहुंचकर जश्ने गोसुलवरा के इस मुबारक मौके पर लंगर-ए-आम में शिरकत करने की गुजारिश की है।


