in

चंडावल में बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, 120 प्रतिभागियों ने लिया भाग।

सोजत। बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके सुरक्षित भविष्य और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंडावल में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति, सोजत के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में अधिकार मित्र सांवल प्रभात व्यास ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। कार्यक्रम में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक…

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, सुरक्षा के अधिकार, बाल श्रम निषेध एवं बाल विवाह निषेध सहित बच्चों के साथ होने वाले शोषण और दुर्व्यवहार से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकार मित्र सांवल प्रभात व्यास ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने, सुरक्षित वातावरण में रहने तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना आवश्यक है।

परेशानी होने पर बिना डर अपनी बात रखें…

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समझाया गया कि यदि उनके अधिकारों का उल्लंघन होता है या उनके साथ किसी प्रकार का शोषण अथवा दुर्व्यवहार होता है, तो वे चुप रहने के बजाय अपने माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

सुरक्षित भविष्य के निर्माण का दिया संदेश…

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी सुरक्षा, सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को बाल अधिकारों का सम्मान करने और प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण के निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया गया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में ‘कोर्ट वाली दीदी’ पहल की शुरुआत, बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

पाली में ‘घर-घर अम्बेडकर–घर-घर संविधान’ अभियान की जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ।