पाली। सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आनंद नगर, पाली में ‘घर-घर अम्बेडकर–घर-घर संविधान’ अभियान के अंतर्गत जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं भव्य स्नेह-मिलन आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा संविधान की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर जोर…
कार्यक्रम में प्रताप भटनागर ने अभियान की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों, नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों और बाबा साहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ. ओमजी आचार्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एन.के. राजा ने भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों की विस्तार से जानकारी देते हुए संवैधानिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं दौलाराम मेघवाल और भबुता राम दहिया ने अभियान के आगामी आयोजनों में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई। कानाराम वागोरिया सहित अन्य वक्ताओं ने अभियान को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ…
समारोह में जिलाध्यक्ष मदनलाल डांगी, जिला संयोजक श्रवण कुमार सरगरा, जिला उपाध्यक्ष दूदाराम परिहार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश हटेला, जिला सचिव मोहनलाल बॉस तथा मीडिया प्रभारी मोटाराम बोचावत सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
इसी क्रम में बाली ब्लॉक अध्यक्ष सोहन राठौर, पाली ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश वर्मा, पाली ब्लॉक संयोजक सूरज जख्मी, सोजत ब्लॉक संयोजक लक्ष्मण खत्री तथा बाली ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि भटनागर सहित अन्य पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी…
कार्यक्रम में मुकेश मेघवाल, कुनाराम, सुखदेव देपन, राजेश्वर पुन्नड, गिरधारी लाल, रूपाराम, सत्ताराम, नारायणलाल, चिराग, श्रवण कुमार, पनाराम, नेका, गजेंद्र, देवकिशन दहिया एवं छगनलाल सहित बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में जिला संयोजक श्रवण कुमार सरगरा ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समारोह के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करने तथा सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।


