सोजत। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति संगीत का संगम 19 अक्टूबर, सोमवार को देखने को मिलेगा। इस अवसर पर ‘एक शाम गाजण माता के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू सब्जी मंडी के पीछे स्थित मगरिया आवासीय कॉलोनी में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ रात 8:15 बजे होगा।
भजन संध्या का आयोजन परिहार परिवार की ओर से करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन कलाकार महेश चौहान एंड पार्टी एवं रक्षिता नाथ अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। भजनों के माध्यम से गाजण माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा तथा वातावरण माता की भक्ति और जयकारों से गुंजायमान होगा।
परिहार परिवार की ओर से क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं गाजण माता के भक्तों को भजन संध्या में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर माता के भजनों का आनंद लेने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।


