जोधपुर।श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर द्वारा होली के उपलक्ष में ब्रह्मपुरी भागीपोल पर होली स्नेह मिलन और शलील गाली गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाज के मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि रमन लाल त्रिवेदी और पंडित गोपाल ओझा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल ओझा ने गणपति वंदना के रूप में गिरजा सुत गणराज राज से की इसके बाद संजीव दवे ने झल्ला रे प्रस्तुत किया।

सुरेंद्र त्रिवेदी ने पीऴो ओढ़ो ऐ सुवागण, पंडित रमेश बोहरा ने बाजे ढोलियो, वीरेंद्र राज जोशी ने रुणझुणियों सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया इसके बाद प्रेमदत्त ओझा ने ओ म्हाने ऐकली मत छोड़ो सा, विनोद जोशी ने सुंदर काया ने सुनाया फिर हेमंत व्यास ने टको कमाऊं ना सुनाकर श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया रोहित दवे ने होली आई, धर्मेंद्र बोहरा ने छुप जाई रे सुना कर खूब वाहवाही बटोरी अंत में सामुहिक रूप से मुजरों हालरियों प्रस्तुत किया।
समाज के कार्यकारी अध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज में पिछले 80 वर्षों से भी अधिक समय से होली महापर्व पर गाली गायन की परंपरा चली आ रही हैं जिसे आज की युवा पीढ़ी ने बरकरार रखते हुए उसमें नव सृजन कर उसे संगीतबद्ध कर नये कलेवर में प्रस्तुत कर रहें हैं।
इस अवसर पर पचास वर्ष से गाली गायन करने वाले अमर दत्त जोशी एवं स्व. सिद्धेश्वर व्यास को समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
इस अवसर पर रितेश दवे,राजकुमार बोहरा,तोष दवे, ओमप्रकाश बोहरा, सुरेंद्र कुमार दवे, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप कुमार बहुरा, हेमंत त्रिवेदी, कालीचरण ओझा, रवि कुमार दवे, नरेंद्र कुमार ओझा, उमेश जोशी, भानु प्रताप बोहरा, सरला ओझा और नित्या ओझा सहित समाज के मौजीज लोग उपस्थित रहें।


