in

चोटिला दरगाह में शानो-शौकत के साथ मनाया गया हजरत पीर दूल्हे शाह का मिनी उर्स

पाली/चोटिला: राजस्थान की सरजमीं पर अकीदत का मरकज मानी जाने वाली हजरत शहीद पीर दूल्हे शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर शनिवार, 07 मार्च 2026 को 17वें रमजान के मुबारक मौके पर मिनी उर्स पूरी शानो-शौकत के साथ संपन्न हुआ। इस रूहानी आयोजन में प्रदेशभर से हजारों की तादाद में जायरीन उमड़े।

सामूहिक इफ्तार और अमन-चैन की दुआ

दरगाह कमेटी के सदर अमजद अली रंगरेज ने बताया कि 17वें रमजान के ऐतिहासिक दिन पर दरगाह परिसर में विशेष फातिहा ख्वानी और सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कमेटी की ओर से जायरीनों के लिए पुलाव के लंगर और इफ्तार का व्यापक इंतजाम रहा। जायरीन अपने निजी वाहनों से परिवार सहित यहाँ पहुंचे और खुसूसी देश में खुशहाली व अमन चैन की दुआएं मांगी गई।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है शहीद पीर दूल्हे शाह दरगाह

मेला संयोजक नूर अली रंगरेज ने कहा कि यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और अखलाक का प्रतीक है। कई जायरीन अपने घरों से पकवान लेकर पहुंचे और दरगाह के साये में एक साथ बैठकर रोजा खोला।

इनकी रही  उपस्थिति

इस मौके पर चोटिला कमेटी सदर अमजद अली रंगरेज, मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई, अल्ताफ भाई चूड़ीगर, अनवर अली चूड़ीगर, साबिर खान एडवोकेट, बाली हाजी, हाजी तुराब अली, शाहिद पिन्नूं, अनवर अली सुहाना, उमर चढ़वा (ए.बी. खान), जाहिद गौरी, इरफान अली रंगरेज, जिशान अली रंगरेज, अज़ीज़ फौजदार, रफीक अब्बासी और तारिक अली चूड़ीगर सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांचेटिया विद्यालय में नवमी कक्षा की बालिकाओं को साइकिल वितरण, छात्राओं में खुशी की लहर।

जोधपुर। 80 साल की परंपरा हुई जीवंत… श्रीमाली समाज के शलील गायन में जमा खूब रंग ।