सोजत। शहर में सोमवार को बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते ढाई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी जीएसएस रीको से निकलने वाले 11 केवी दिल्ली दरवाजा फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस किया जाएगा।
इसके चलते सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर के बिलाड़िया गेट, जैतारणिया गेट, रामासनी बाला रोड, पीडब्ल्यूडी रोड, धंधेड़ी रोड, पावटी बास और मालियों का बड़ाबास सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें, ताकि रखरखाव कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।


