in

सोजत: भजनों में बही भक्ति की सरिता, चामुंडा माता मंदिर में हुआ सत्संग समारोह।

सोजत। नगर की आराध्य देवी मां चामुंडा के दरबार में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रूद्रेश्वर महादेव महिला मंडल, सोजत द्वारा अधिक मास की एकादशी के उपलक्ष में श्री चामुंडा माता मंदिर (भाकरी) में भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भजनों, लोकगीतों एवं सु-मधुर नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मां चामुंडा की आराधना की।

सत्संग आयोजन के तहत सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचना प्रारंभ हो गया था। दिनभर चले भक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक भजनों और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु महिलाएं भक्ति रस में सराबोर होकर मां चामुंडा के जयकारे लगाती रहीं। आयोजन देर शाम तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ चलता रहा।

महिला मंडल की ओर से बताया गया कि घांची सोजत समाज का यह महिला मंडल प्रतिवर्ष एकादशी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में नियमित रूप से सत्संग कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष चामुंडा माता मंदिर में विशेष सत्संग का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक आरती की गई तथा महाप्रसाद का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। मंदिर के पुजारी आनंद कश्यप ने महिला मंडल की कार्यकर्ताओं का भावभीना स्वागत किया। वहीं महिला मंडल की ओर से पुजारी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सुनीता परिहार, बुद्धि देवी, लक्ष्मी, आशा, लीला देवी, सटकी देवी, कमली देवी, विमला देवी, मीना देवी, उखिया देवी, भिक्की देवी, तीजा देवी, केली देवी, संतोष देवी, चंदा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के युवा भाजपा नेता राजेश तंवर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।