in

पाली जिले के 5 निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी, अब दावेदारों की बढ़ेगी धड़कनें।

200 वार्डों में 33 SC, 6 ST और 38 OBC के लिए आरक्षित — 123 वार्ड ओपन, कुल 60 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

 

पाली। जिले के पांच निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब स्थानीय निकाय चुनावों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। पाली नगर निगम, सुमेरपुर, सोजत सिटी, सादड़ी और बाली के कुल 200 वार्डों में आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। इसके साथ ही अब विभिन्न राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने की पूरी संभावना है।

इन 200 वार्डों में 33 वार्ड SC, 6 वार्ड ST और 38 वार्ड OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 123 वार्ड ओपन रखे गए हैं। कुल 60 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

पाली नगर निगम में 65 वार्ड

पाली नगर निगम के 65 वार्डों में SC वर्ग के 10 वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें 7 ओपन और 3 महिला वार्ड हैं। ST वर्ग के लिए 1 ओपन वार्ड रखा गया है। OBC के 13 वार्डों में 9 ओपन और 4 महिला वार्ड हैं। वहीं 41 ओपन वार्डों में 27 पुरुष और 14 महिला वार्ड शामिल हैं।

सुमेरपुर में 35 वार्ड

सुमेरपुर के 35 वार्डों में SC के 6 वार्ड हैं, जिनमें 4 ओपन और 2 महिला वार्ड हैं। ST के 2 वार्डों में 1 ओपन और 1 महिला वार्ड है। OBC के 7 वार्डों में 5 ओपन और 2 महिला वार्ड हैं। इसके अलावा 20 ओपन वार्डों में 14 पुरुष और 6 महिला वार्ड हैं।

सोजत सिटी में 40 वार्ड

सोजत सिटी के 40 वार्डों में SC के 6 वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें 4 ओपन और 2 महिला वार्ड हैं। OBC के 8 वार्डों में 5 ओपन और 3 महिला वार्ड हैं। जबकि 26 ओपन वार्डों में 18 पुरुष और 8 महिला वार्ड शामिल हैं।

सादड़ी में 35 वार्ड

सादड़ी के 35 वार्डों में SC के 8 वार्ड हैं, जिनमें 5 ओपन और 3 महिला वार्ड हैं। ST के 3 वार्डों में 2 ओपन और 1 महिला वार्ड है। OBC के 5 वार्डों में 3 ओपन और 2 महिला वार्ड हैं। इसके अलावा 19 ओपन वार्डों में 13 पुरुष और 6 महिला वार्ड हैं।

बाली में 25 वार्ड

बाली के 25 वार्डों में SC के 3 वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें 2 ओपन और 1 महिला वार्ड है। OBC के 5 वार्डों में 3 ओपन और 2 महिला वार्ड हैं। वहीं 17 ओपन वार्डों में 11 पुरुष और 6 महिला वार्ड शामिल हैं।

अब शुरू होगी टिकट और दावेदारी की असली रेस

वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी होते ही अब राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होने वाली है। लंबे समय से चुनावी तैयारी कर रहे दावेदार अब अपने-अपने वार्ड की आरक्षण स्थिति के हिसाब से रणनीति बनाने में जुटेंगे। राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर दावेदारी, संपर्क और समीकरणों का दौर भी शुरू होगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि किस वार्ड से कौनसा चेहरा चुनावी मैदान में उतरता है और किसे पार्टी का टिकट मिलता है? आरक्षण के बाद कई संभावित दावेदारों के समीकरण बदल गए हैं, वहीं कुछ चेहरों के लिए चुनावी मैदान और मजबूत हुआ है।

आने वाले दिनों में हर वार्ड में दावेदारों की सक्रियता, टिकट की दौड़ और राजनीतिक मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में पाली जिले के इन पांचों निकायों में इस बार चुनावी मुकाबला खासा रोचक और कांटे की टक्कर वाला रहने की पूरी उम्मीद है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संस्कार भारती के कला गुरु सम्मान समारोह में कला साधकों का सम्मान।