in

संस्कार भारती के कला गुरु सम्मान समारोह में कला साधकों का सम्मान।

जोधपुर। संस्कार भारती जोधपुर महानगर इकाई एवं जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय थिएटर सेल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जेएनवीयू के ओल्ड कैंपस स्थित थिएटर सेल में नटराज पूजन एवं कला गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न कला क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 कला गुरुओं को शॉल, साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त भारतीय रेल सेवा अधिकारी ललित शर्मा, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त वन अधिकारी विधुशेखर दवे रहे, जबकि अध्यक्षता संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री पूनमचंद सुथार ने की। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री संजीव कुमार का सानिध्य रहा। संस्कार भारती के क्षेत्रीय प्रमुख अरुण शर्मा ने ऑडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कला-संस्कृति को बचाना हर नागरिक का दायित्व

प्रांत महामंत्री पूनमचंद सुथार ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति, कला, परंपरा और विरासत के संरक्षण के लिए देशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि धरोहर और परंपरा को जीवित रखना केवल किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने संस्कृति में बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति भी समाज को सचेत रहने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार डऊकिया ने कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य कला साधना को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत और कला परंपराओं से जोड़ना है। महामंत्री राहुल बोड़ा ने सभी कला साधकों एवं अतिथियों का आभार जताया।

10 कला गुरुओं का हुआ सम्मान

महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण ललितेश शर्मा ने बताया कि समारोह में रंगमंच के क्षेत्र में रमेश बोहरा एवं बी.एम. व्यास, नृत्य कला में मंजूषा सक्सेना, गायन साधना में कर्नल सुरेश श्रीमाली, साहित्य में चांदकौर जोशी, चित्रकला में रतन सिंह राजपुरोहित एवं जवानमल जोशी, धातु शिल्पकला में ज्योति स्वरूप शर्मा तथा लोक कला के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए रमेश चंद्र शर्मा एवं कमलेश दवे को सम्मानित किया गया।

भरतनाट्यम ने बांधा समां

कार्यक्रम में शिवम नाट्यालय की डॉ. मंजूषा चंद्रभूषण सक्सेना के निर्देशन में नृत्यांगनाओं जिज्ञा शर्मा, नाइशा सोनी एवं आरिका कोठारी ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं और सांस्कृतिक रंगों से सजी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कवि श्रवण दान शून्य ने किया। प्रारंभ में प्रवीण ललितेश शर्मा ने संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया, जबकि समापन पर राकेश श्रीवास्तव ने वंदेमातरम् गीत प्रस्तुत किया।

समारोह में संस्कार भारती महानगर इकाई की उपाध्यक्ष रितु जोहरी एवं अभिषेक जोशी, मंत्री कानाराम चौधरी, आनंद हर्ष एवं अश्विनी मूथा, सहित पीयूष शुक्ला, प्रवीण राठी, पुनीत परमार, अभयसिंह राजपुरोहित, साधना ओझा समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। साहित्यकार दिनेश सिंदल, रंगकर्मी डॉ. हितेन्द्र गोयल, मोनालिसा देथा, नीतू प्रवीण शर्मा, ईला शर्मा, लिखमाराम, ओम प्रकाश दवे, कांतीलाल ओझा एवं एस.आर. व्यास सहित कला और साहित्य जगत की अनेक हस्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली जिला माली (सैनी) समाज संस्थान की जिला कार्यकारिणी घोषित, सैकड़ों समाजबंधुओं ने दिखाई एकजुटता।