in

पाली जिला माली (सैनी) समाज संस्थान की जिला कार्यकारिणी घोषित, सैकड़ों समाजबंधुओं ने दिखाई एकजुटता।

फालना। पाली जिला माली (सैनी) समाज संस्थान की जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं घोषणा समारोह माली जाति शिक्षा प्रचारक संघ फालना परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज, महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि ब्यावर जिला अध्यक्ष रामदेव सोलंकी, विशिष्ट अतिथि मोती बाबा फूले (मोतीलाल सांखला, फालना) तथा अध्यक्षता अमृतलाल परिहार, माली जाति शिक्षा प्रचारक संघ फालना ने की। पाली जिला माली (सैनी) समाज संस्थान के जिला अध्यक्ष ताराचंद टांक सोजत एवं अतिथियों की उपस्थिति में नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को रमेश सोलंकी पाली ने शपथ ग्रहण कराई।

कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारियां

मुख्य संरक्षक मोतीलाल सांखला फालना तथा संरक्षक अमृतलाल परिहार बाली, नरेंद्र सिंह कच्छवाह रानी, मिसरीलाल सोलंकी पाली, कालुराम परिहार बाली, रमेश सोलंकी पाली, भेराराम देवड़ा रोहिट, मांगीलाल गहलोत हेमावास, महेंद्र चौहान गेनड़ी, चंपालाल सांखला सोजत, पेमाराम गहलोत सेवाज, खीमाराम देवड़ा सुमेरपुर एवं नेनाराम चौहान बुमादड़ा को बनाया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत सोजत, उपाध्यक्ष नारायणलाल भाटी सवराड़, महेश परिहार पाली, नारायणलाल (ढलजी) चौहान सूर्य नगर, जोधराज देवड़ा सुमेरपुर, भंवरलाल टांक सादड़ी एवं महेश परिहार सुमेरपुर नियुक्त हुए।

सचिव धनाराम सोलंकी सावलता, सहसचिव श्याम गहलोत हेमावास, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कच्छवाह सोजत, सह कोषाध्यक्ष चेनाराम गहलोत रोहिट तथा मीडिया प्रभारी सुरेंद्र परिहार सोजत व दलपत देवड़ा सुमेरपुर,महामंत्री भोमाराम सोलंकी सोजत, बाबूलाल गहलोत सादड़ी, शंकरलाल दुजाना एवं भंवर परिहार बाली को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं।

कार्यकारिणी सदस्यों में गिरधारीलाल गहलोत सोजत, राजेंद्र सांखला सेवाज, शिवलाल सांखला पाली, मांगीलाल अटपड़ा सोजत, कमलेश गहलोत मारवाड़ जंक्शन, जयंतीलाल सुमेरपुर, नारायणलाल सोलंकी सोनाई लाखा, कैलाश सोलंकी रानी, बागाराम कच्छवाह फालना, खीमाराम गहलोत लालराई, बाबूलाल गहलोत एडवोकेट सादड़ी, धुलाराम पालरिया सोजत, मांगीलाल परिहार करणावा, नारायणलाल परिहार सोजत, रुपाराम परिहार करणावा, जगदीश गहलोत सोजत, भेरालाल गोयल एडवोकेट सादड़ी, रामचंद्र सोलंकी सोजत, सुरेश परिहार राणावास, हीरालाल बागड़ी पाली,वेनाराम कच्छवाह राणावास एवं खीवराज सांखला सोजत सहित अन्य को शामिल किया गया।

समाज की कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामदेव सोलंकी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करते हुए सामाजिक सुधार के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

मुख्य संरक्षक मोतीलाल सांखला ने कहा कि समाज में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन राजनीति में समाज की सक्रिय भागीदारी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ने से समाज का कद मजबूत होता है। आगामी चुनावों में समाज की एकजुटता प्रदर्शित कर समाज का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए सभी से तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।

अध्यक्षता कर रहे अमृतलाल परिहार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने तथा बच्चों के विवाह उचित उम्र में करने पर जोर दिया। उन्होंने विवाह समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव पर चिंता जताते हुए अनावश्यक नए रीति-रिवाजों पर रोक लगाने का आग्रह किया।

सैकड़ों समाजबंधुओं ने दिखाई सामाजिक एकता

जिला स्तरीय बैठक में पाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। इस दौरान अंबालाल परिहार पाली, सोहनलाल सोराल सोजत, शिवलाल परिहार बाली, बाबूलाल पावा, देवाराम खुडाला, बाबूलाल देसूरी, रमेशकुमार खाड़ी, कुपाराम मारवाड़, डायाराम गुड़िया, जेठाराम बुमादड़ा, भंवरलाल पालरिया सोजत, माधुलाल चंडावल, प्रकाश गहलोत सोजत, मंछाराम सुमेरपुर, मांगीलाल फालना, बाबूलाल टांक सोजत, धनाराम राणावास, नरेंद्र चौहान मारवाड़, घीसूलाल गहलोत मारवाड़, गोविंद सोलंकी रानी, धनराज भाटी पाली, लक्ष्मण पंवार बिलावास, वागाराम गहलोत पुनाड़िया, लालाराम गहलोत बीजापुर, जीवराज सेवाड़ी, मोहनलाल सोलंकी लटाड़ा, गणपटलाल नाथलकुंडी, शिवलाल राणावास, हंसमुख तखतगढ़, मगाराम बीजापुर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: देशभक्ति की रचनाओं से गूंजा नगरपालिका सभागार, कवियों ने बांधा समां