in

सोजत: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर माली समाज ने किया राजेश तंवर का भव्य स्वागत।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर सोजत निवासी भाजपा नेता राजेश तंवर का माली समाज सोजत द्वारा भव्य स्वागत एवं सामूहिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माली समाज भवन, नयापुरा में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता माली समाज सोजत के अध्यक्ष चंपालाल सांखला ने की। कार्यक्रम में माली समाज नयापुरा के चौधरी देवीलाल सांखला, बड़ा बास के चौधरी गोवर्धनलाल गहलोत, धोली बाड़ी के चौधरी गणपत सिंह टांक, पावटी का बास के चौधरी ताराचंद सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं सोजत भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर की मौजूदगी में नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर सामूहिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राजेश तंवर ने माली समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं को माली समाज का बेटा मानते हैं और समाज के आशीर्वाद एवं समर्थन से ही उन्हें भाजपा संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत, सोजत विधायक शोभा चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसका पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा माली समाज और भाजपा परिवार को कभी शिकायत का अवसर नहीं देंगे।

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि सोजत भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर, नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर की धर्मपत्नी हैं।

समारोह में चाड़वास भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित, हीरालाल काठेड़, मंडल मंत्री राकेश देवड़ा, भाजपा नेता राकेश भटनागर, नरपत सिंह सोढ़ा, नरपत सिंह राव सहित बड़ी संख्या में माली समाजबंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भजनों में बही भक्ति की सरिता, चामुंडा माता मंदिर में हुआ सत्संग समारोह।

सोजत। सामूहिक विवाह की बचत राशि से गौ सेवा का अनूठा कार्य, गांव-गांव पहुंचाया जा रहा हरा चारा।