in

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक छेल सिंह महेचा के सेवानिवृत्त होने पर अंबेडकर सेवा समिति ने किया भावभीना बहुमान

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। स्थानीय अंबेडकर भवन में अंबेडकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक छेल सिंह महेचा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका साफा एवं माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन व बहुमान किया।

समारोह के दौरान अंबेडकर सेवा समिति के कार्यकर्ता रमेश भट्ट ने छेल सिंह महेचा का साफा पहनाकर और खगार राम मेघवाल ने माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उनके शिक्षा और खेलकूद क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

इस अवसर पर व्याख्याता गजेंद्र गर्ग, रामचंद्र देवड़ा, सुनील बालेटिया, राजू आदिवाल, तरुण मेवाडा, दीपक भट्ट, युवा नेता कैलाश मारू, युवा नेता दिलीप मेंशन, विकास चौहान, विनोद गोदारा, श्यामलाल सरगरा, दिनेश रेगर, रविंद्र राजस्थानी, विजय राज भट्ट, रणजीत बागोरिया, धर्मेश गर्ग सहित अंबेडकर सेवा समिति के कई कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: डॉ. श्रीलाल जी का 82वां जन्मदिवस मनाया,जन्मदिवस पर प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण का दिया संदेश।