in

सोजत: सेवा, सादगी और समर्पण के प्रतीक धीरेंद्र व्यास का भव्य अभिनंदन, सेवानिवृत्ति पर उमड़ा सम्मान का सैलाब।

सोजत। पंचायत समिति सायला से कनिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए धीरेंद्र व्यास का स्वामी विवेकानंद मार्ग पर नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर उनके लंबे एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि धीरेंद्र व्यास ने धैर्य, सकारात्मक दृष्टिकोण, ऊर्जावान कार्यशैली और मानवीय संवेदनाओं के साथ जो सेवा की ज्योति प्रज्वलित की है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगी। उन्होंने कहा कि एक आदर्श जनसेवक होने के साथ-साथ धीरेंद्र व्यास एक बेहतरीन इंसान भी हैं। सरकारी सेवा में उत्कृष्ट छवि बनाकर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना वास्तव में अनुकरणीय उपलब्धि है।

समारोह के दौरान धीरेंद्र व्यास का प्रशस्ति पत्र, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा स्नेह भेंट प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हितेंद्र व्यास, रतनलाल जोशी, निरंजन त्रिवेदी, चंद्रशेखर व्यास, चेतन व्यास, धर्मेंद्र पंडित, संजय शर्मा, मुकेश ओझा, प्रफुल्ल ओझा, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, मोतीसिंह राजपुरोहित, गुरु फूलनारायण आश्रम युवा मंडल के अध्यक्ष पुनीत दवे, पारस सोनी, दिनेश, मनीष, मितेश, खुशवंत, यश, वैभव, मोंटू, लक्षित, दिक्षांत, मोहित, रोहित, विपुल, उज्ज्वला, दमयंती, सावित्री, वंदना, मंजू व्यास, रीता, अनीता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक छेल सिंह महेचा के सेवानिवृत्त होने पर अंबेडकर सेवा समिति ने किया भावभीना बहुमान