in

सोजत मे हरियालो राजस्थान अभियान: खोखरा स्कूल में 241 पौधों का हुआ सघन पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प।

सोजत। निकटवर्ती ग्राम खोखरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को ‘हरियालो राजस्थान’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा ‘एक शिक्षक-एक पेड़’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 241 छायादार एवं फलदार पौधों का सघन पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह खोखरा ने बताया कि विद्यालय में लगाए गए सभी पौधे प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के विशेष प्रयासों से उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि “वृक्ष जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं।”

पर्यावरण प्रेमी कमर हुसैन शेख ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को देवतुल्य माना गया है, इसलिए इनका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी अंजू गुप्ता ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, कमर हुसैन शेख, जितेन्द्र टांक, अशोक कुमार, अर्जुन लाल टांक, मनीष कुमार शर्मा, कैलाशदान चारण, श्रीमती शैलजा आढ़ा, निर्मला कुमारी, लक्ष्मी कंवर, पूजा सिरवी, नीतू सीरवी, ममता, पवन सेन सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली-जयपुर रोडवेज बस ट्रेलर से टकराई, दो यात्री घायल, बड़ा हादसा टला।

सावन के प्रथम सोमवार पर सिरियारी शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।