in

सावन के प्रथम सोमवार पर सिरियारी शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

सिरियारी। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गांव सिरियारी के राजकीय विद्यालय के समीप नव-निर्मित शिव मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सुबह भव्य कलश यात्रा एवं धर्म ध्वजा के साथ विजय जुलूस निकाला गया। यात्रा का शुभारंभ गांव के बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर कलश दंड स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का शुभ कार्य परम तपस्वी संत तीर्थेश्वर आश्रम के निर्भयगिरीजी महाराज, गुणेशनाथजी महाराज तथा गोरम घाट के उद्देशक शिष्य प्रवीणनाथजी महाराज के पावन सान्निध्य एवं करकमलों से संपन्न कराया गया।

संध्या समय श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान शिव के भजनों के साथ अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत मे हरियालो राजस्थान अभियान: खोखरा स्कूल में 241 पौधों का हुआ सघन पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प।

पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला , नई कार्यकारिणी में लगाया भेदभाव का आरोप।