in

आचार्य बालकृष्ण ऋषि के जन्मोत्सव पर सोजत में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सोजत। विश्वभर में आयुर्वेद की अलख जगाने वाले प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ऋषि के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय डाक बंगला स्थित सार्वजनिक बगीचे में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं महिला पतंजलि योग समिति की जिला अधिकारी श्रीमती लीलावती आर्या ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश चौधरी, समाजसेवी मंगलाराम मालवीय, ब्रह्माकुमारी कविता एवं आरती, डॉ. अनुसूया हर्ष, श्रीमती चंद्रकला सोनी, प्रमिला सोनी, तरुणा सोनी, इंजीनियर उन्नति वर्मा, जागृति पुरुषवाणी, हेमा पुरुषवाणी, सरिता, अनुपमा, समाजसेवी राजेंद्र टाक, भुवनेश, हितेश, जवरीलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के समापन पर लीलावती आर्या ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें आर्ष साहित्य भेंट किया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं हरित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

आचार्य बालकृष्ण ऋषि के जन्मोत्सव पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी संदेश देने वाला रहा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह का न्योता देने सोजत पहुंचे पाली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि।

नागा की बेरी बालाजी मंदिर से आबूराज तक महंत बजरंगदास जी महाराज की ऐतिहासिक दंडवत यात्रा शुरू