in

हरियाली अमावस्या पर भक्ति में रंगा बगड़ी नगर, महिलाओं ने निकाली भव्य नगर परिक्रमा

आरिफ गोरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार को क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गौतम ऋषि महिला मंडल एवं महादेव महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं द्वारा भव्य नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सब्जी मंडी स्थित महादेव मंदिर से हुआ शुभारंभ

मुख्य अतिथि दिलीप कुमार पंचारिया ने भगवान के जयकारों के साथ नगर परिक्रमा को रवाना किया। परिक्रमा की शुरुआत सब्जी मंडी स्थित महादेव मंदिर से हुई। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं का जत्था देवासियों की ढाणी, सिद्धनाथ महादेव मंदिर, हनुमान देवरा, रामदेवरा और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ पुनः सब्जी मंडी पहुंचा, जहां परिक्रमा का विधिवत समापन किया गया।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

परिक्रमा के दौरान महिलाएं रास्ते भर भजन-कीर्तन करती हुई चलीं। जगह-जगह धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगर के विभिन्न मोहल्लों से आई महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी से आयोजन को भव्य रूप मिला।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान रमेश कुमार सैन, युधिष्ठिर शर्मा, रमेश भट्ट, गोपाल सेन, सुरेंद्र सेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं परिक्रमा में जसोदा शर्मा, कुसुमलता पंचारिया, लता पायक, मधुबाला पंचारिया, प्रेम कंवर, सुआ देवी छिपा, देवी वैष्णव, सुमित्रा शर्मा, शांति सुथार, इंदिरा गांधी, शारदा देवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हज-2027: चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, 17 अगस्त तक कर सकेंगे भुगतान