in

सोजत: जोधपुरिया गेट पर शान से लहराया तिरंगा, विधायक शोभा चौहान ने गिनाई विकास की उपलब्धियां।

सोजत। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय जोधपुरिया गेट पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने ध्वजारोहण कर वार्डवासियों को संबोधित किया तथा सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक शोभा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने सोजत क्षेत्र में क्रियान्वित विकास योजनाओं को बहुआयामी बताते हुए कहा कि सोजत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ का तराना गूंजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व ने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जब वे कैबिनेट मंत्री थे, तब उन्होंने सोजत के विकास के लिए खजाने के ताले की चाबी सौंप दी थी, जिससे क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। अब विकास की इस कड़ी को विधायक शोभा चौहान आगे बढ़ा रही हैं।

दवे ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों एवं पढ़ाई में लगाएं और संस्कारों को जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने दिवंगत पार्षद ललित सोलंकी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को भी याद किया।

उल्लेखनीय है कि जोधपुरिया गेट पर स्वतंत्रता दिवस का यह कार्यक्रम पिछले 21 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत पूर्व पार्षद स्व. ललित सोलंकी ने की थी।

कार्यक्रम में भाजपा उदयपुर प्रभारी जुगल किशोर निकुंम, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी राकेश पंवार, भाजपा पाली जिला उपाध्यक्ष नरपत सोलंकी, तरुण सोलंकी, हीरालाल कांठेर, श्याम सिंह चौहान, दिलीप जोशी, प्रकाश सोलंकी, कन्हैयालाल सोलंकी, प्रकाश देवड़ा, राजू देवड़ा, चंपालाल राठौड़, मुरली राम, रमन भाई जोशी, सेठी हीरागर, हेमारामजी बोराणा, भैयारामजी, नारायणलालजी हीरागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मदरसा मस्जिद रंगरेजान प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया यौम-ए-आज़ादी

नशामुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद नाजिम सिलावट हुए सम्मानित।