in

सोजत नगरपालिका चुनावों को लेकर भाजपा सोजत मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित,सभी वार्डों पर हुआ गहन मंथन।

सोजत। आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने और आमजन से सीधा संवाद बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्येक वार्ड में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने तथा वार्डवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्राथमिकता से समाधान के प्रयास करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय स्तर पर हुए विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

मंडल अध्यक्ष श्रीमान किर्ती राजेश तंवर ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने वार्ड में सक्रिय रहकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता है।

मंडल महामंत्री हिरालाल काठेड़ ने कार्यकर्ताओं से अभी से वार्ड स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित जनसंपर्क के माध्यम से भाजपा की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए।

दावेदारों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी

बैठक में मंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने वार्डों से भाजपा की ओर से उम्मीदवारी जताने वाले संभावित आवेदकों के नाम संकलित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इससे आगामी नगरपालिका चुनावों के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बैठक के दौरान मंडल मंत्री राकेश खींची के जन्मदिवस पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर तरुण सोलंकी, महेन्द्र टांक, नरपत सिंह सोढा, जितेन्द्र कुमार व्यास, दीपक पंवार, सुरेश अग्रवाल, राकेश भटनागर, रामगोपाल गहलोत, नवीन शर्मा, राजेश चौधरी,महेश सोनी नारायणलाल परिहार, जगदीश निकुम एवं श्रवण देवासी सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कादरिया चौक पर अकीदत के साथ अदा की गई परचम कुशाई की रस्म, गूंजे नातिया कलाम

सोजत के पत्रकार अकरम खान को मिलेगा ‘राष्ट्र गौरव’ सम्मान, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सोजत का नाम।