in

हौसलों के आगे आंधी और आग भी बेदम’: पाली के जोधाणा स्वीट होम ने एक ही रात में की शानदार वापसी

पाली । पाली शहर के सेशन कोर्ट और कलेक्टर ऑफिस के सामने स्थित प्रसिद्ध जोधाणा स्वीट होम में हाल ही में एक बड़ा हादसा टला। डीपी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटों ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे दुकान का बाहरी होर्डिंग, पीवीसी एलिवेशन और फर्स्ट फ्लोर पर रखा काफी सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

फायर ब्रिगेड और जोधाणा स्वीट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। हालांकि आग ने अपना नुकसान कर दिया था, लेकिन कर्मचारियों के हौसले उससे कहीं ज्यादा बुलंद थे।

असंभव को किया संभव, पूरी रात की मेहनत

आग लगने से हुए भारी नुकसान के बावजूद, संस्थान के कर्मचारियों और प्रबंधन ने हार नहीं मानी। प्रबंधक कमल सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट और आग के तांडव ने भले ही चिंता बढ़ाई हो, लेकिन कर्मचारियों के हौसलों के आगे यह सब कुछ नहीं था।

सब कुछ जलकर खाक होने के बाद भी कर्मचारियों ने पूरी रात जागकर दुकान की साफ-सफाई, मरम्मत और चीजों को दुरुस्त करने में लगा दी। नतीजा यह रहा कि महज 24 घंटे के भीतर जोधाणा स्वीट होम एक बार फिर अपने ग्राहकों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हो गया।

शहरवासी अचंभित, लोगों ने दी दुआएं

आज जहां कल तक जले हुए अवशेष और तबाही के निशान नजर आ रहे थे, वहां दोबारा सुचारू रूप से दुकानें चल रही हैं। एक ही दिन में दुकान को फिर से उसी रूप में देखकर पूरा शहर अचंभित है।

सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की जन-हानि नहीं हुई। प्रबंधक कमल सिंह ने ईश्वर की कृपा और सभी शहरवासियों की प्रार्थनाओं व दुआओं के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनकी बदौलत जोधाणा स्वीट होम आज पूरी तरह सलामत है और अपनी सेवाएं निरंतर दे रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में कांग्रेस की चुनावी बैठक, निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।

नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर सोजत उपखंड अधिकारी की बैठक, आचार संहिता की पालना पर जोर।