in

सोजत में कांग्रेस की चुनावी बैठक, निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।

सोजत। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर सोजत कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों, स्थानीय मुद्दों और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया।

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए नगर पालिका चुनाव को लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने को लेकर अपनी राय रखी।

निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी और कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलजुलकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने आगामी नगर पालिका चुनाव में संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईमानदारी और आत्म-अनुशासन से ही होगा देश-समाज का सर्वांगीण विकास: स्माइल वर्ल्ड पीस फाउंडेशन

हौसलों के आगे आंधी और आग भी बेदम’: पाली के जोधाणा स्वीट होम ने एक ही रात में की शानदार वापसी