in

ईमानदारी और आत्म-अनुशासन से ही होगा देश-समाज का सर्वांगीण विकास: स्माइल वर्ल्ड पीस फाउंडेशन

स्माइल वर्ल्ड पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, सर्व धर्म प्रार्थना तथा विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत श्लोकोच्चारण के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश और समाज के निर्माण में बच्चों, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भूमिका पर गहन मंथन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कर्नाटक की सामाजिक कार्यकर्ता एस. प्यारी जान ने कहा कि ईमानदारी और स्वयं-अनुशासन ही राष्ट्र और समाज के सतत विकास की मुख्य नींव हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं को देशभक्ति का संदेश देते हुए कन्नड़ भाषा में राष्ट्रभक्ति का गीत सिखाया। वहीं, राष्ट्रीय युवा योजना (दिल्ली) के धर्मेंद्र भाई ने प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव (भाईजी) के जीवन, योगदान और देश-विदेश में उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘नौजवान आओ रे’ गीत के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

पुरस्कार एवं सम्मान:

कार्यक्रम में समाज सेवा और युवा प्रेरणा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कर्नाटक की एस. प्यारी जान और दिल्ली के धर्मेंद्र भाई को वर्ष 2024-25 का प्रतिष्ठित ‘डॉ. एस. एन. सुब्बाराव सद्भावना पुरस्कार’ प्रदान किया गया। दोनों सम्मानित विभूतियों को सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल, टी-शर्ट, माला एवं ₹2,100 की सम्मान राशि भेंट की गई।

विद्यालय के प्राचार्य विक्रम शर्मा ने असम के कोकराझार के अपने संस्मरण साझा किए। तत्पश्चात मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने देशभर से पधारे गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया। अंत में युवा कवि व सामाजिक कार्यकर्ता गौतम के. गट्स जैन ने युवाओं के साथ ‘इस धरती को मिलकर स्वर्ग बनायेंगे’ गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम संयोजक विपुल सोनी ने बताया कि वर्ष 2023 से यह पुरस्कार निरंतर दिया जा रहा है और इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

उपस्थिति:

संस्था सचिव नीरू हजारिका (असम) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र से हनुमंत देसाई, दिल्ली से हेमंत सोनवाल, अमेज़न से परमेश्वर, सुरेश चंद्र, प्रफुल्ल चौहान, सुरेश कुमार, गोविंद राम सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं विद्यालय के 108 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी में बाबा रामदेव मंदिर पर वार्षिक मेला 23 अगस्त को

सोजत में कांग्रेस की चुनावी बैठक, निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।