सोजत। नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पंचायत समिति सोजत के वीसी कक्ष में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश ने की।
बैठक में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के संबंध में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव से जुड़े सभी दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम रवि प्रकाश ने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित सभी कार्यों में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
बैठक में सोजत ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव शाखा की ओर से मोहम्मद रफीक एवं सुरेंद्र सिंह लखावत सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


