in

सवराड़ में बाबा रामदेवजी का 142वां ऐतिहासिक मेला आज; आज निकलेगा वरघोड़ा और सजेगी भजन संध्या

आरिफ गोरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर पाली। समीपवर्ती सवराड़ गांव में लोक देवता बाबा रामदेवजी का 142वां ऐतिहासिक मेला कल यानी शनिवार को भरेगा। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले आज शुक्रवार को विशाल वरघोड़ा और रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

आज के प्रमुख कार्यक्रम

विशाल वरघोड़ा: आज सायं 4:00 बजे गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर (खेजड़ा) तक वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसमें देश-विदेश और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु एवं ग्रामीण भाग लेंगे।

भव्य भजन संध्या: आज रात आयोजित होने वाली भजन संध्या में कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

प्रमुख कलाकार: भजन संध्या में किशोर पालीवाल (सुमेरपुर), दिव्या वैष्णव (जोधपुर), दिलशान मनचला (जोधपुर), मुकेश नायक (शिवराजपुर-सवराड़), निखिल कोमल राव ग्रुप (नाडोल) की झांकियां और एंकर अनिल मारू अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे।

व्यापक स्तर पर की गई हैं तैयारियां

मंदिर के पुजारी माणकलाल प्रजापत ने बताया कि मेले और उत्सव को सफल बनाने के लिए मंदिर पुजारी परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर विशेष तैयारियां की हैं।

मंदिर परिसर और मेला चौक की साफ-सफाई व रंग-रोगन कर आकर्षक सजावट की गई है।

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में पुजारी माणकलाल, भानाराम, नारायणलाल, प्रशासक ममता, महेंद्र कुमार प्रजापत, भूपेंद्र प्रजापत, चुन्नीलाल, प्रेम सरगरा, प्रवीण शर्मा, देवीसिंह, कैलाश, कुलदीप सिंह, मुकेश प्रजापत, महावीर सिंह और संजय सोलंकी सहित समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में चुनावी कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, क्रिटिकल बूथ, हथियार लाइसेंस, लाउड स्पीकर और सभाओं की अनुमति को लेकर दिए कड़े निर्देश।

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संगीता यादव का पाली दौरा; नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठक संपन्न