पाली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरज पोल चौराहे पर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ का पाकिस्तान के प्रति प्रेम दर्शाने वाला बेतुका बयान भाजपा के वास्तविक चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है। पाकिस्तान ने हमेशा भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है, कारगिल युद्ध से लेकर पुलवामा और पहलगाम के आतंकी हमलों तक देश ने अपने वीर सैनिकों व निर्दोष नागरिकों को खोया है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पाकिस्तान का पक्ष लेना न केवल निंदनीय है, बल्कि देश के वीर शहीदों और नागरिकों का सीधा अपमान है।
विरोध प्रदर्शन में मौजूद पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि दूसरों को देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांटने वाली भाजपा के रग-रग में पाकिस्तान बसा है और इनके बयान पूरी तरह देशविरोधी हैं। वहीं, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई और जोगाराम सोलंकी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी नजर आई है।
इस विरोध प्रदर्शन में भंवर राव, प्रकाश सांखला, गोविंद बंजारा, आमीन अली रंगरेज, रफीक चौहान, अशोक कुलदीप, साबिर जोया, पुष्पराज सोनी, अशोक गौड़, सुनीता कंवर गोयल, रामचंद्र बुनकर, ओटाराम चौधरी, जावेद सिरोया, दीपाराम राव, लक्ष्मण कच्छावा, रमेश चौधरी, चंद्रपाल सिंह राजपुरोहित, जावेद गोरी, गजेंद्र सिंह मंडली, मोहसीन बागवान, धनराज चौहान, सुल्तान, अनिल सिंह निम्बाड़ा, संजय परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

