in

सोजत में ‘स्वच्छ सोजत’ अभियान के तहत श्रमदान, NSS स्वयंसेवकों और युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश।

अकरम खान की रिपोर्ट..

सोजत। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के उद्देश्य से शनिवार, 17 अक्टूबर को ‘सुरंगो सोजत–स्वच्छ सोजत’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, महाविद्यालय स्टाफ एवं यूथ ग्रुप के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मोहम्मद इरफान, नीलू देओल, वंदना बरमेचा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता निभाई। इस दौरान NSS स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने महाविद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर श्रमदान किया और एकत्रित कचरे को व्यवस्थित रूप से संग्रहित किया।

गोगार्बेज कलेक्शन सेंटर भेजा एकत्रित कचरा…

स्वच्छता अभियान के दौरान एकत्रित कचरे को उचित निस्तारण एवं आगे की प्रक्रिया के लिए गोगार्बेज के कलेक्शन सेंटर पर भेजा गया। इस पहल का उद्देश्य कचरे के व्यवस्थित संग्रहण को बढ़ावा देने के साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में यूथ ग्रुप की ओर से विक्रम सिंह, शिवम, अकरम खान, महेंद्र राव, दिनेश उज्ज्वल, जीगर, चेतन एवं योगेश ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों, महाविद्यालय स्टाफ और युवाओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने, कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकने तथा निर्धारित संग्रहण केंद्र तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ के संकल्प के साथ आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम ने ‘क्लीन सोजत, ग्रीन सोजत’ की मुहिम को गति देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं ने जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए सोजत को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में कल निकलेगा मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का “शक्ति संचलन–2026”