in

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संगीता यादव का पाली दौरा; नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठक संपन्न

पाली: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व जोधपुर संभाग की केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती संगीता जी यादव आज एक दिवसीय दौरे पर पाली पधारीं। जिला कार्यालय में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव, संभाग चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, संगठन जिला प्रभारी राजेंद्र बोहरा, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, नारायण कुमावत, भरत त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती संगीता यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा आमजन के बीच सेवा भाव से कार्य करता है और पार्टी के प्रति समर्पित व निष्ठावान रहता है। पार्टी को समय आने पर ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रबंधन, वोटर लिस्ट की बारीकियों और बूथ मैनेजमेंट पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि हर वार्ड में जिताऊ, टिकाऊ, प्रभावशाली, मेहनती और पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता को मौका दिया जाएगा तथा सर्वे में कार्यकर्ताओं का फीडबैक मुख्य आधार होगा।

जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा व जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने जानकारी दी कि नगरीय निकाय चुनावों को लेकर आगामी 26 अगस्त तक निकाय चुनाव कोर कमेटी व चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित होगी, और प्रत्येक वार्ड की सर्वे टीम 26 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक के अंत में जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सवराड़ में बाबा रामदेवजी का 142वां ऐतिहासिक मेला आज; आज निकलेगा वरघोड़ा और सजेगी भजन संध्या