in

पाली/निकाय चुनाव: महापौर की रेस में भाजपा की एंट्री, नमिता बुबकिया को बनाया प्रत्याशी; बहुमत के लिए जोड़तोड़ तेज

पाली । निकाय चुनाव के महापौर पद के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने नमिता बुबकिया को अपना महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

कौन हैं भाजपा प्रत्याशी नमिता बुबकिया?

नमिता बुबकिया पूर्व पार्षद विकास बुबकिया की पत्नी हैं। 47 वर्षीय नमिता ने बीकॉम तक शिक्षा प्राप्त की है और पेशे से केमिकल व्यवसायी हैं। वार्ड 33 से चुनाव लड़कर उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को 90 वोटों से हराया था। यह उनका पहला राजनीतिक चुनाव है।

गणित और समीकरण:

जादुई आंकड़ा: नगर निगम में बोर्ड बनाने और महापौर की कुर्सी हासिल करने के लिए 33 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है।

कांग्रेस की स्थिति: कांग्रेस के पास अपने 29 पार्षद हैं। बहुमत के आंकड़े (33) तक पहुंचने के लिए उसे मात्र 4 और पार्षदों की दरकार है। पार्टी का दावा है कि 10 निर्दलीय विजेता कांग्रेस समर्थित हैं।

भाजपा की स्थिति: भाजपा के पास 21 पार्षद जीते हैं। बहुमत पाने के लिए पार्टी को 12 और पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। भाजपा के 5 बागी निर्दलीय भी जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 7 अन्य पार्षदों का साथ चाहिए होगा।

प्रमुख तारीखें:

नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि:आज

महापौर पद के लिए मतदान:21 सितंबर

उप महापौर पद के लिए मतदान:22 सितंबर

 

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: NH-162 पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल।