in

सोजत: रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण मेला चौक मैदान में आतिशबाजी के साथ होगा 52 फिट ऊंचे रावण का दहन।

सोजत सिटी। शहर के मेला चौक मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रावण के विशाल पुतले को मेला मैदान स्थित चबूतरे पर खड़ा कर दिया गया है। इस बार रावण का पुतला 52 फीट ऊंचा बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

रावण दहन को लेकर मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेला चौक में आतिशबाजी के साथ पारंपरिक रूप से रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाला यह पारंपरिक कार्यक्रम शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत रोड़: 46 वर्षों से कलम और ब्रश से रावण के चेहरों को जीवंत बना रहे पूरण जी सोनी।