in

सोजत की समस्याओं के समाधान के लिए महेंद्र राठौड़ की पहल, पेयजल से लेकर शिक्षा और चिकित्सा तक पर हुआ मंथन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

मातृभूमि का ऋण चुकाने के लिए समर्पित हूं, सोजत की समस्याओं का समाधान करना मेरा फर्ज : महेंद्र राठौड़

जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का किया सम्मान।

सोजत। युवा समाजसेवी एवं भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के विजन को धरातल पर साकार करने की दिशा में पहल करते हुए शनिवार रात सोजत के श्रीराम कौशल्या गार्डन में प्रबुद्धजनों एवं आमजन के साथ मंथन बैठक आयोजित की।

बैठक में सोजत शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर अपने प्रार्थना पत्र सौंपे। साथ ही महेंद्र राठौड़ से रूबरू होकर अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। बैठक में शहर के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव…

इस अवसर पर महेंद्र राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोजत उनकी मातृभूमि है और अपनी जन्मभूमि के ऋण को चुकाने के लिए वे सदैव समर्पित हैं। सोजत की समस्याओं का समाधान करना उनका फर्ज है। उन्होंने पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में मौजूद लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की अपेक्षा जताई। इस दौरान जनहित के कार्यों में सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर भी चर्चा हुई।

रक्तवीरों का किया सम्मान…

कार्यक्रम के दौरान महेंद्र राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का सम्मान किया गया। इस पहल के माध्यम से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में योगदान देने वाले युवाओं के सेवाभाव की सराहना की गई।

गणमान्यजन एवं टीम के सदस्य रहे उपस्थित…

इस अवसर पर गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, दिनेश आसेरी, रामदेव भाटी, हेमंत नाथ, मोहित मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, राहुल मेवाड़ा, प्रशांत मेहता, दिनेश चौहान, बालकिशन उणेचा, गणपत चौहान, विनोद खींची, ऋषि बोराणा, हारुन खान, चम्पालाल खोरवाल, जीतू महाराज, सज्जन कंवर, रिकु सेन, महेश आसेरी, दीपक आचार्य, महेश पुरसवाणी, चंदन सिंह राणावत, चेतन मेवाड़ा, श्रवण साखला, राजूराम तंवर मेव, सत्तार खान, वीरबहादुर सिगाड़िया, जितेंद्र पालरिया, अर्जुन गुजराती, राकेश लोहार, मनोहर जोशी, राजीव राव, घनश्याम सांखला, हितेंद्र वैष्णव, पदमराज पंवार, जितेंद्र मेहता, विनीत बलाई, राहुल पवार, योगेश बोराणा, शांतिलाल पवार, जितेंद्र चितारा एवं हनुमान चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक और टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग: 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, कई के अंदर फंसे होने की आशंका

सोजत महोत्सव-2026: पुरुष वर्ग में मां जगदम्बा दल और महिला वर्ग में मां सावित्रीबाई फुले दल ने मारी बाजी।