सोजत। शहर में ‘एक शाम गाजण माता के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन बेरा मगरिया आवासीय कालोनी, सब्जी मंडी के पिछे आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार महेश चौहान एंड पार्टी एवं रक्षिता रावल ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। माता के भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे। आयोजन स्थल पर गाजण माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने अपनी सुमधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। जैसे-जैसे माता के भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भजनों का आनंद लेते हुए नाच-गाकर माता के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे।
कार्यक्रम में चामड़ियाक के संत गोविंद गिरी महाराज, हनुमान नाथ तथा सोजत नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर पार्षद राकेश देवड़ा, रामलाल गायत्री, ओम प्रकाश तंवर, श्याम टांक, लक्ष्मण टांक, महावीर अखावत, देवेंद्र सिंह राजपूत और गणपत लाल पाराशर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संतों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालुओं की आस्था और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

