in

ग्राम पंचायत धाकड़ी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

इस्माइल खान छिपा धाकड़ी की रिपोर्ट।

धाकड़ी (पाली): ग्राम पंचायत धाकड़ी में आज सुबह 7:00 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। सुबह की शुरुआत से ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों और मतदाताओं का उत्साह देखा जा रहा है।

इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है, जहाँ मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नज़र आ रहे हैं।

200 मीटर दूर तंबू, भाईचारे की मिसाल: चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर दोनों पार्टियों के तंबू (पोलिंग बूथ एम्बेसी) लगाए गए हैं। खास बात यह है कि दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में पर्चियाँ बांट रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर में ईवीएम मशीन में एरर से रुका मतदान, नई मशीन लगाने के बाद फिर शुरू हुई वोटिंग।