in

बगड़ी नगर में ईवीएम मशीन में एरर से रुका मतदान, नई मशीन लगाने के बाद फिर शुरू हुई वोटिंग।

बगड़ी नगर। बगड़ी नगर के मतदान केंद्र संख्या-2 पर पंचायत समिति की ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई। मशीन में एरर आने के कारण कुछ समय तक मतदान रुका रहा, जिससे मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की भीड़ जमा हो गई।

रिटर्निंग अधिकारी भगीरथ राम चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति की मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान रोकना पड़ा। इसके बाद नई ईवीएम मशीन मंगवाकर स्थापित की गई, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया पुनः शुरू हो सकी।

गौरतलब है कि मतदान केंद्र संख्या-2 पर वार्ड संख्या 1, 4 और 8 के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान रुकने के दौरान बूथ के बाहर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। नई मशीन लगाए जाने के बाद मतदान फिर से शुरू होने से प्रक्रिया आगे बढ़ी।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“राम लौट आए अयोध्या”, भरत मिलाप एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 51वीं संगीतमय रामलीला का समापन

ग्राम पंचायत धाकड़ी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़