in

90 वर्षीय दादी ने पोती के साथ किया मतदान, लोकतंत्र की दिखी खूबसूरत तस्वीर

सोजत। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम रेन्दड़ी में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और पीढ़ियों के अनूठे संगम की सुंदर तस्वीर सामने आई। यहां 90 वर्षीय श्रीमती निहाल कंवर लखावत ने अपनी पोती सुश्री निधि अनोपसिंह लखावत के साथ मतदान किया। निधि ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं उनकी दादी ने उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई।

दादी-पोती की एक साथ मतदान करती यह तस्वीर लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार के महत्व और नई पीढ़ी की लोकतांत्रिक परंपराओं से जुड़ाव का संदेश देती नजर आई। जहां 90 वर्षीय दादी का मतदान के प्रति उत्साह प्रेरणादायी रहा, वहीं पोती सुश्रीनिधि लखावत के लिए पहली बार मतदान करना एक यादगार अनुभव बन गया।

दादी का अनुभव और पोती का पहला वोट—रेन्दड़ी में लोकतंत्र के उत्सव की यह तस्वीर हर पीढ़ी को मतदान के महत्व का संदेश देती है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: 108 मतदान केन्द्रों पर 85,018 मतदाता कर रहे है अपने मताधिकार का प्रयोग।