कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाज से दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए गए थे। मौके पर एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत, एएसपी ओमप्रकाश चौधरी, सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और नगर निगम आयुक्त सहित भारी पुलिस और निगम जाब्ता मौजूद रहा।
हमले और विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन: गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को अतिक्रमण का विरोध करने वाले 43 वर्षीय व्यापारी सुशील डागा पर आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। सुशील डागा ने अतिक्रमणकारी भिखाराम मेवाड़ा के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया था। इस घटना के बाद 28 अक्टूबर को जैन समाज ने कलेक्टर व एसपी से मिलकर कोर्ट के आदेश का पालन करवाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।
बता दें कि करीब एक साल पहले भी प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, लेकिन परिजनों के भारी विरोध के कारण कार्रवाई टल गई थी। इस बार पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया।