in

पाली।अवैध शराब तस्करों पर भारी पड़े कांस्टेबल रामनिवास जाट, उत्कृष्ट कार्य पर मिला गैलेंट्री प्रमोशन बने हेड कॉन्स्टेबल।

पाली। पाली शहर के राजस्थान पुलिस के टीपी नगर थाने में तैनात कांस्टेबल रामनिवास जाट को उत्कृष्ट कार्य और बहादुरी के लिए गैलेंट्री प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल बना दिया गया है। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्होंने अब तक 30 से अधिक बड़ी खेप पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

इस संबंध में श्री बिपीन कुमार पाण्डे (अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) ने मंगलवार को आदेश जारी किए।

अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई…

रामनिवास जाट ने अपनी पुलिस सेवा के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की हैं। अपने मजबूत मुखबिर तंत्र और सतर्कता के चलते उन्होंने कई बार लाखों रुपये कीमत की शराब से भरे ट्रक और टैंकर पकड़वाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक 30 से अधिक मामलों में बड़ी शराब की खेप पकड़ने में उनकी मुख्य भूमिका रही है। उनकी इसी उल्लेखनीय उपलब्धि को देखते हुए उन्हें गैलेंट्री प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सीकर जिले के निवासी

रामनिवास जाट मूल रूप से सीकर जिले के गुणाकू गांव के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस सेवा जॉइन की थी। पाली शहर में वे कोतवाली, सदर और औद्योगिक क्षेत्र थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में टीपी नगर थाने में तैनात हैं।

परिवार में सबसे छोटे, पत्नी भी पुलिस में

रामनिवास चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता दीपाराम जाट किसान हैं, जबकि मां रामी देवी गृहिणी हैं।

वर्ष 2010 में उनकी शादी मंजू से हुई, जो स्वयं भी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। मंजू वर्तमान में पाली शहर के सीओ सिटी कार्यालय में तैनात हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर पाली तक: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, होटल-मिठाई दुकानदारों की बढ़ी चिंता।

सोजत। दाती महाराज के पावन सानिध्य में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह धुमधाम से हुआ संपन्न,गणमान्यजनो की रही उपस्थिति।