in

बास्केटबॉल के ‘द्रोणाचार्य’ चिड़िया बाबू की याद में सजेगा ‘गुरु कप 2026’, कल से पाली में जुटेगा राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ खेल टैलेंट

पाली-मारवाड़। पाली के खेल जगत को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाले महान खेल प्रशिक्षक, त्याग व कर्मठता की मिसाल स्व. श्री नज़र मोहम्मद जी (उर्फ चिड़िया बाबू) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पाली में एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। जिला ओलंपिक संघ व खेल प्रेमियों के तत्वावधान में 26, 27 और 28 मई 2026 तक तीन दिवसीय ‘गुरु कप 2026’ राज्यस्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय बांगड़ स्कूल मैदान में किया जाएगा।

राजस्थान की टॉप-8 टीमें दिखाएंगी दम:

पाली बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव चंपालाल जी सिसोदिया ने बताया कि पाली बास्केटबॉल और चिड़िया बाबू एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। उनके बिना पाली में बास्केटबॉल के किसी बड़े आयोजन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने अपने जीवनकाल में असंख्य राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक तैयार किए। उन्हीं को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हो रहे इस ‘गुरु कप’ में राजस्थान की श्रेष्ठ 8 टीमें खिताबी मुकाबले के लिए आपस में भिड़ेंगी, जिसमें देश के कई नामी राष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपना हुनर दिखाएंगे।

खेल प्रेमियों में भारी उत्साह:

पिछले वर्ष हमें अलविदा कह चुके चिड़िया बाबू आज भी अपनी खेल विरासत के रूप में हर खिलाड़ी के दिल में जिंदा हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को लेकर न केवल पाली बल्कि पूरे राजस्थान के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजन समिति के दिनेश कुमार और मोहम्मद जाहिद ने बताया कि इस महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला ओलंपिक संघ ने समस्त पालीवासियों और खेल प्रेमियों को इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में पारंपरिक बकरा मंडी आज से शुरू: रांगनियां मोहल्ले और हैदर कॉलोनी में उमड़ेगी खरीदारों की भीड़

सोजत: आरजीएचएस व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन,वर्तमान व्यवस्था को ही जारी रखने कि मांग।