बगड़ी नगर/पाली पाली जिला कांग्रेस कमेटी की आज विधिवत घोषणा कर दी गई है। नवगठित जिला कमेटी में बगड़ी नगर के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व बैंक मैनेजर, ग्राम विकास समिति के संयोजक, ग्रामीण बैंक यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भृगुवंशी जोशी समाज के वरिष्ठ नेता एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सच्चे अनुयाई श्याम जोशी को जिला महासचिव के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्याम जोशी को जिला महासचिव बनाए जाने की खबर जैसे ही बगड़ी नगर में फैली, पूरे गांव में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। समर्थकों, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
प्रमुख ग्रामीणों व समाजसेवियों ने जताई खुशी
इस अवसर पर बगड़ी नगर के सरपंच **भुंडा राम चौधरी**, ठाकुर भागवत सिंह जैतावत, भोमा राम सिरवी, जोगा राम जमादार, पुनाराम काकू, कालू खान घोसी, रमेश भट्ट, मामू चाचा, यूसुफ शेख, आरिफ मोहम्मद, मुकद्दर अली, असलम भाई, फारुख मोहम्मद, फकीर मोहम्मद, राम चंद्र देवड़ा, पोकर राम मेघवाल, राम लाल मेघवाल, सुरेंद्र चौधरी, पुख राज दमामी, रवींद्र राजस्थानी, दाखु देवी सिरवी, अमर चंद भोलेचा, प्रकाश भट्ट, लक्ष्मण गहलोत, पूना राम प्रजापत और अतुल भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्याम जोशी को शुभकामनाएं दीं।
विशेष रूप से घनश्याम मेवाड़ा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “श्याम जोशी जी का जिला महासचिव बनना पूरे बगड़ी नगर के लिए गौरव और बेहद खुशी की खबर है।”
“संगठन ने मुझे जो भी जिम्मेदारी और विश्वास सौंपा है, उसे मैं मन, वचन और कर्म से पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।”
श्याम जोशी (नवनियुक्त जिला महासचिव, पाली जिला कांग्रेस)

